Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्षों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2023 Tags: , , , , ,

लोकसभा सदस्य संजय भाटिया व उपायुक्त सुशील सारवान ने बुके देकर दी शुभकामनाएं

BOL PANIPAT , 4 फरवरी। लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खंड बापौली व सनौली खुर्द के पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार समालखा उपमंडल अधिकारी अमीत कुमार ने पद एवं कत्र्तव्यनिष्ठïा की शपथ दिलाई। सांसद संजय भाटिया व उपायुक्त सुशील सारवान ने शपथ ग्रहण समारोह में दोनों खंडों के पंचायत समिति अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी व बुके देकर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में सनौली खुर्द से पंचायत समिति की दीपा रानी ने अध्यक्ष व मोनू कुमार ने उपाध्यक्ष पद के लिए कत्र्तव्यनिष्ठïा की शपथ ग्रहण की। बापौली खंडी से जोनी ने पंचायत समिति अध्यक्ष व सीमा ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली।
समारोह में उपमंडल अधिकारी (ना.) वीरेंद्र ढुल ने इसराना पंचायत समिति के उपाध्यक्ष राजबीर को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील सारवान,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर,नगराधीश राजेश सोनी, बीजीपे नेता विधु रावल, जेजेपी जिला अध्यक्ष सुरेश काला, जिला खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी सुमीत चौधरी, खंड विकास अधिकारी शक्ति सिंह, पूनम मनचंदा के अलावा बापौली, सनौली खुर्द और इसराना खंडके पंचायत समिति सदस्यों के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments