Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में आजादी के तराने गूंजे. दिल से देसी बैंड की धुनों ने समां बांधा.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 14, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी (पाइट) में मुंबई के दिल से देसी बैंड की टीम ने आजादी के तराने गाए। देशभक्ति की धुनों पर समां बांधा दिया। आजादी के पर्व के एक दिन पहले पाइट के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में हर कोई मुग्‍ध रह गया। संगीत अकादमी जैसी प्रतिष्ठित संस्‍थाओं से सम्‍मानित गीतकारों व संगीतकारों के साथ बच्‍चों ने भी गीत गुनगुनाए।
आइके म्‍यूजिक टीम से गीतकार पृथा मजूमदार, हितेश मारू, बांसुरी वादिका सूचीस्मिता चटर्जी और गायक पवन बजाज ने देशभक्ति की धुनों से मोहित किया। जब पृथा मजूमदार ने जरा याद करो कुर्बानी गीत गाया तो हर किसी ने खड़े होकर उनका स्‍वागत किया। पवन बजाज ने बताया कि यह गीत उन्‍होंने लता मंगेशकर के सामने भी गाया था। तब लता मंगेशकर ने कहा था कि पृथा ने उनसे भी अच्‍छा गाया। लता जी की सराहना को वह अपनी प्रेरणा मानती हैं। पृथ ने वॉयस ऑफ इंडिया का खिताब भी जीता है। बांसुरी वादक सूचीस्मिता जब धुन छेड़ती तो हर कोई मोहित हो जाता। वह पद्म विभूषण पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की शिष्‍य रही हैं। दीपक शाह प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर हैं। प्‍यानो पर सबसे तेज शास्‍त्रीय संगीत में उन्‍होंने वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाया हुआ है। इस अवसर पाइट के सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, डीन डॉ.बीबी शर्मा, एप्‍लाइड साइंस विभाग की अध्‍यक्ष डॉ.विनय खत्री, रोटरी पानीपत सेंट्रल के सदस्‍य भी मौजूद रहे।

Comments