Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने ली समीक्षा बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 13, 2023 Tags: , , ,

प्रदुषण मुक्त पानीपत को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

BOL PANIPAT , 13 जनवरी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर सभागार में प्रदुषण मुक्त पानीपत को लेकर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पानीपत को प्रदुषण मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को लेकर आम जन को भी जागरूक करना जरूरी है, इसे लेकर एक जागरूक अभियान चलाया जाए।
चेयरमैन पी. राघवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा पानीपत को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान बनाकर काम किया जाए। इस बैठक उपरान्त उन्होंने स्वयं शहर के कई क्षेत्रों से पर्यावरण एवं पानी की गुणवत्ता के सैंपल इक_ïे किए। इस उपरान्त उपायुक्त सुशील सारवान ने चेयरमैन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के तमाम विभागों द्वारा सहयोग लेकर साकारात्मक दिशा में कार्य कि या जाएगा। उन्होंने कहा कि पानीपत को प्रदुषण मुक्त बनाने के उद्देश्य के साथ गंभीरता से कार्य किया जाएगा। इस बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल रहे।

Comments