Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा इनामी प्रतियोगिताओं का आयोजन. प्रतिभागियों से मांगी प्रविष्टियां.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 25, 2024 Tags: , , , ,

-प्रतिभागी 26 जुलाई तक कर सकते आवेदन

BOL PANIPAT , 25 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेताओं को कमेटी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले को 3100 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि प्रस्तुत की गई प्रविष्टियों को दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रस्तुति के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिलाओं के कानून अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा और महिला शिक्षा आदि पर आधारित होने चाहिए।
  उन्होंने बताया कि 26 जुलाई सायं 5 बजे तक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जमा करवा सकते है।

Comments