बाइक चोरी के आरोपी को दिल्ली की मंडौली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने की पूछताछ
BOL PANIPAT : 26 दिसम्बर 2023, थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम दिल्ली की मंडौली जेल में बद बाइक चोरी के आरोपी को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान फुरकान निवासी लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बीते अगस्त महीने में मित्तल मेगा मॉल के बाहर से अपाचे बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में शाहनजर पुत्र गुलशेर निवासी राजीव कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि आरोपी फुरकान को गत दिनों दिल्ली की ज्योति नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली की चोरी की वारदात के अतिरिक्त पानीपत की बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पानीपत से चोरी हुई अपाचे बाइक भी बरामद की थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस सोमवार को दिल्ली की मंडौली जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में बाद पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments