Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ली लिफ्टिंग की जानकारी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 20, 2024 Tags: , , , , ,

-आगामी 2 दिनों तक 60% लिफ्टिंग का कार्य होगा पूर्ण–उपायुक्त , रविवार को मंडियों में आवक का कार्य रहेगा बंद –डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया

-अब तक किसानों को गेहूं की 114 करोड़ व सरसों की 27 करोड़ पेमेंट देने का कार्य हो चुका पूर्ण –डीसी

-मंडियों में अब तक 1 लाख 53 हजार मेट्रिक टन गेहूं व 4350 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

-लिफ्टिंग के मामले में पानीपत पहुंचा तीसरे स्थान पर

BOL PANIPAT ,20 अप्रैल, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ( आईएएस)ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर प्रदेश के उपायुक्तों के साथ गेहूं व सरसों की आवक ,खरीद व लिफ्टिंग की जानकारी ली और कुछ जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्त को लिफ्टिंग के कार्य में और गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले अनुसार भंडारण के संदर्भ में भी जानकारी ली व सभी से मंडियों के संदर्भ में सुझाव भी मांगे।
मुख्य सचिव ने रविवार को सभी अनाज मंडियों को बंद करने के निर्देश दिए ताकि लेफ्टिंग की प्रोब्लम ना आए। उन्होंने लिफ्टिंग प्रतिशत व कितनी खरीद हुई हैं की जानकारी भी ली।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्य सचिव आश्वस्त किया की लिफ्टिंग के कार्य को गति दी जा रही है। रविवार को सभी मंडियों को बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले मे 12 मंडियों हैं।अगले दो दिनों में लिफ्टिंग का कार्य 60 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगा। अब तक मंडियों में 40 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य हुआ है। लिफ्टिंग के कार्य मे तेजी लाई जा रही है। इसको लेकर आर्तियां के साथ बैठक करके लिफ्टिंग की गति को और तेज करने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सरसो की अब तक 4350 मीट्रिक टन खरीद हो पाई है जब की गेहूं
की अब तक की खरीद 1 लाख 53 हजार मीट्रिक टन हुई है। उपायुक्त ने बताया कि लिफ्टिंग में पानीपत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वो किसानों की पेमेंट समय पर कराने का प्रयास करें। उपायुक्त ने बताया कि अब तक 114 करोड गैंहू की व 27 करोड़ सरसों की पेमेंट की जा चुकी है।
उपायुक्त ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया की मंडियों में किसानों की सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप,एसडीएम समालखा अमित कुमार,एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल,सीटीएम टीनू पोसवाल , डीएफएससी आदित्य कौशिक,मार्केटिंग बोर्ड डीएमईओ महावीर, हैफैड डीएम किरपाल ,एचएसडब्ल्यूसी सुमन टी ए , एफसीसीआई क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments