Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


डीडीपीओ ने सम्भाला कार्यभार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 26, 2024 Tags: , , , ,

-ग्रामीण विकास को की जाएगी गति प्रदान: विशाल पराशर

BOL PANIPAT , 26 फरवरी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर ने कार्यभार सम्भालने के बाद सोमवार को अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग से सम्बंधित सभी लम्बित कार्य पूरे किये जाएं। इसको लेकर सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार करवाई जाएगी। जहां-जहां भी कार्य लम्बित पड़े हैं उन्हें तय समय में पूरा करवाया जाएगा।
डीडीपीओ विशाल पराशर ने कहा कि ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयं में सभी कार्य तत्परता से निपटें और सभी कर्मचारी निष्ठïा और ईमानदारी से अपने कार्य को करें। उन्होंने कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाना उनके प्रमुख कार्यो में से एक रहेगा। इसके लिए उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में काम किया जाएगा।  

Comments