Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


नागरिकों में सुशासन के प्रति मजबूती प्रदान करते समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 10, 2025 Tags: , , , , ,

-अभिभावक बच्चों में परीक्षाओं की तैयारियों के लिए आत्मविश्वास को दे विशेष स्थान
-समाधान शिविर में पुलिस, पैंशन व क्रीड से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता
-समाधान शिविर में आई 72 शिकायतें, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 10 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर नागरिकों में सुशासन की भावना को जगाने में सफल रहे हैं। इन समाधान शिविरों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले जिले के नागरिक तत्काल हो रहे समाधान से खुश है। जिला उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि शिविर में आनी वाली समस्याओं का समाधान जिस प्रकार से किया जा रहा है उससे जनता में सरकार के प्रति गहरा विश्वास पैदा होता जा रहा है।  
    उपायुक्त ने अधिकारियों व शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे नागरिकों को आहवान किया कि बच्चों की होने वाली परिक्षाओं को लेकर उनमें विश्वास पैदा करेें व उनको मानसिक रूप से स्वस्थ करें। उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना को जागृत करें। इसके बाद जो परिणाम आएंगे वो उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में पर्याप्त होंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को परीक्षा की तैयारी में नकारात्मक  विचारों से दूर रखें व उन पर किसी भी तरह की ऐसी टिप्पणी न करें जिससे उनकी परीक्षा पर असर पड़े। उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों बच्चों को पोषण की नितांत आवश्यकता होती है। इस पर विशेष ध्यान दें। संतुलित आहार एक महत्वपूर्ण आहार है। उन्होंने बच्चों को तनाव से दूर रहने व पूरी नींद लेने के लिए भी कहा।
      समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे देवेन्द्र सिंह ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा है व भरने में असमर्थ है। वह बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनका बिजली का बिल कम किया जाएं। उपायुक्त ने यूएचवीबीएन के एसई को जांच के निर्देश दिए।
      शिकायतकर्ता मनोज कुमार वासी कंलदर चौंक ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। मेरी आय एक लाख से कम है। कृप्या मुझे आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान किया जाएं ताकि उसे में सरकार की योजना का लाभ मिल सकें। उपायुक्त ने सीएमओ को इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      प्रार्थी रणधीर वासी मनाना ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि मेरी उम्र 64 वर्ष है। मेरा कोई मकान नहीं है। मैं लकड़ी की झोपड़ी में रहता है। मुझे सरकार की योजना के अनुसार प्लाट दिया जाएं। ताकि बची हुई जिंदगी को आराम से जी सकूं। उपायुक्त ने उनकी यह प्रार्थना जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को भेजी।
    शिकायतकर्ता मिथलेश वासी ऊझा ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि मेरी पति की हार्ट अटैक से मृत्यु हो चुकी है। लैबर की कापी बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से कापी को बंद करवाने की गुहार लगाई ताकि दीन दयाल स्कीम का उन्हें लाभ मिल सकें। उपायुक्त ने श्रम विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए।
    शिकायतकर्ता दीपक वासी महादेव कालोनी ने बताया कि मेरे से 69 हजार रूपये रमेश कुमार की यूपीआई आईडी में चले गए। जिसकी शिकायत मैंने साइबर क्राईम में करवाई थी लेकिन अभी तक मेरी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने जल्दी से जल्दी समाधान करने की प्रार्थना उपायुक्त से की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए।
      प्रार्थी तन्नू वासी जोरासी ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि मेरे परिवार पहचान पत्र में मंदबुद्घी लिखा हुआ है परंतु वैरीफाई नहीं हो पा रहा इस पर उनके केस को वैरीफाई करने की अपील की। उपायुक्त ने डीएसडब्लयूओ को समाधान के निर्देश दिए।
      समाधान शिविर में अन्य दिनों की तरह आज भी पुलिस विभाग, पैंशन विभाग, क्रीड विभाग से जुड़ी अनेकों समस्याएं आई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर  सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डीडीपीओ मनीष मलिक, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, कराधान निरीक्षक मुकेश रानी, जिला आयुष अधिकारी डॉ.संजय,पशु चिकित्सक अशोक लोहान, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments