बच्चें है राष्ट्र निर्माता हमें रखना होगा उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया
-जिले के सभी कॉलेजों, आईटीआई, आंगनबाड़ी में वितरित की जाएगी कीड़ों की फ्री दवाइयां
-उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृमि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को दी जिम्मेदारियां
-रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी किया जाएगा लोगों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जागरूक
BOL PANIPAT , 6 फरवरी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरुवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, हेल्थ विभाग के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य बच्चे ही राष्ट्र के निर्माता है। हमें बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना होगा। उपायुक्त ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ आवश्यक जिम्मेदारियां अधिकारियों को दी व इनको सख्ती से निपटाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि हर बच्चे का स्वास्थ्य हम सबके लिए कीमती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर और ध्यान देने की जरूरत है। सभी विभाग स्वास्थ्य को लेकर जब तक जागरूक नहीं होंगे। कोई छोटी सी बीमारी भी उन्हें प्रभावित कर सकती है। हम राष्ट्रीय कृमि दिवस मना रहे है। इसमें हमें हेल्थ विभाग द्वारा जो दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है उनका ठीक तरह से वितरण करना होगा।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े अध्यापकों को सवेरे प्रार्थना के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा। उन्हें पेट के कीड़ों की दवाइयां वितरित करनी होगी ताकि पेट से संबंधित उत्पन्न होने वाली बीमारियों पर काबू पाया जा सके। इसके लिए बच्चें के अभिभावकों को जागरूक करना होगा। इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाना है।
उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी 9 आईटीआई व 5 महाविद्यालयों में भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी इस कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए कहा व रेलवे स्टेशन पर कृमि मुक्ति संबंधी जानकारियां यात्रियों को उपलब्ध करवानी होगी।
उपायुक्त ने परिवहन विभाग के जीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, आईटीआई प्रिंसिपल, जिला बाल कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा ने कहा कि जिले में बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाइयां फ्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य में विभाग के अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने पेट के कीड़ों की दवाई के किस तरह से फायदे ले सकते है पर भी जानकारी दी।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, सीएमओ जयंत आहुजा, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर, जीएम रोडवेज विक्रम काम्बोज, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, बीओ सुनीता कादियान,बीओ कृष्णा, नीलम कुंडू, डीपीओ परविंदर कौर, आईटीआई प्रिंसिपल डॉ.कृष्ण, डॉ वत्स, डॉ सोहन, आरटीओ डॉ.नीरज जिंदल, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments