Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


जेल परिसर में किया गया मेडिकल कैंप का आयोजन।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 जून– स्वास्थ्य और मानव कल्याण के प्रति अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
इस मेडिकल कैंप में जेल में बंद कैदियों एवं कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में विशेष रूप से सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र परीक्षण, दंत चिकित्सा आदि की सेवाएँ उपलब्ध करवाई गईं। आवश्यकता अनुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने कैदियों एवं जेल स्टाफ की जांच की। मेडिकल कैंप का उद्देश्य कैदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर इलाज उपलब्ध कराना था।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ केतन भारद्वाज ने कहा कि “स्वस्थ जीवन केवल समाज में ही नहीं, बल्कि जेल में रह रहे व्यक्तियों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा इस प्रकार के आयोजन सराहनीय पहल हैं। समय समय पर ऐसे मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर सुखदीप कौर, डॉक्टर विशाल कौशिक, डॉ आशीष वैद सहित फार्मासिस्ट सुखदेव और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Comments