अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए सरकार की बड़ी पहल ट्रैक्टर अनुदान योजना: उपायुक्त
प्रदेश में 660 अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को मिला योजना का प्रत्यक्ष लाभ: महानिदेशक
जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के 22 किसानों को मिला योजना का प्रत्यक्ष लाभ
उपायुक्त ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
BOL PANIPAT , 19 जून। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के उझा स्थित कृषि विज्ञान केेन्द्र में अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ट्रैक्टर योजना के तहत 22 किसानों को ट्रैक्टर व 2 सामान्य वर्ग के किसानों को डीएसआर पर सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया। उपायुक्त ने केन्द्र में योजना को लाभ पाने वाले किसानों से बातचीत की व उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए अनेक ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उपायुक्त का केंद्र में पहुंचने पर किसानों और कृषि विभाग के अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने केन्द्र में कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा 10 एकड़ भूमि में डीएसआर द्वारा की गई बिजाई का जायजा भी लिया।
उपायुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह अच्छी पहल है जिससे अनुसूचित वर्ग के किसानों की स्थिति में सुधार होगा। उनके उत्थान के लिए सरकार ने बड़ा मंच प्रदान किया है। कृषि के क्षेत्र में अब नए-नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। उपायुक्त ने अपनी रूची अनुसार खरीदकर केन्द्र में ट्रैक्टर सहित पहुंचे किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न किसानों से कृषि संबंधित जानकारी भी हासिल की।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक नरहरि सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के पास जमीन का अभाव है। सरकार की यह योजना उनके लिए भविष्य के द्वार खोलगी। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी जमीन के अलावा अन्य किसानों की जमीन ठेके पर लेकर भी कार्य कर इस कृषि क्षेत्र के दायरे को बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि अब तक सरकार की इस योजना के तहत 660 किसानों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। प्रत्येक किसान को 3-3 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि जो किसान डीएसआर के माध्यम से धान की सीधी बिजाई करते हैं सरकार उन्हें 4 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन के रूप में प्रदान करती है। जिन किसानों की वैरिफिकेशन हो चुकी है उन्हें 30 जून तक सरकार की इस योजना का लाभ मिल जाएगा व 4 हजार रुपए की राशि उनके खातों में डाल दी जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए बड़ी राहत प्रदान करने वाली है। इन अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को मिला योजना का लाभ जसमेर दीवाना, महावीर मिटान, मुकेश शेरा, भूपेन्द्र शेरा, धर्मपाल नवादा, भूप सिंह कवि, फूलवति ऊझा, अनिता नामुंडा, राजरानी नामुंडा, कृष्णचंद रजापुर, साहिल कवि खेड़ा, सतनारायण कवि, रविन्द्र भलौर, वेदपाल गवालड़ा, अजीत कवि, हरप्रित कौर काबड़ी, सुभाष उरलाना कलां, अंकुश उरलाना कलां, राकेश दरियापुर, सोमपाल दरियापुर आदि के नाम प्रमुख हैं।
इस मौके पर उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के अलावा कृषि एवं कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. नर हरिसिंह, कृषि वैज्ञानिक सतपाल सिंह, एसडीओ राजेश भारद्वाज के अलावा केन्द्र व बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Comments