बच्चे देश का सुनहरा भविष्य. कुपोषित बच्चों पर और ध्यान देना होगा: उपायुक्त
मेघा कार्यक्रम में विजेता बच्चों को किया सम्मानित
BOL PANIPAT , 22 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की और से शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुर्नावास केंद्र में राष्टï्रीय पोषण माह के तहत मेघा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान ने बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया व राष्ट्रीय पोषण माह के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिये व समय निकाल कर व्यायाम करना। मेधा कार्यक्रम में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने विभाग द्वारा लगाई गई लघु पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया व तैयार व्यंजनों का जायका लिया। इस मौके पर केंद्र के 11 वी कक्षा के विद्यार्थी बादशाह ने पोषण पर आधारित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन किशनपुरा के अध्यापक गुलाब पांचाल ने किया। इस मौके पर पोषण जागरूकता को लेकर एक रैली का भी आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि कुपोषित बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चे देश का सुनहरा भविष्य है। इन से देश व समाज की पहचान बनती है। आने वाला समय बच्चों का हैं। वे बच्चों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखना है।
उपायुक्त ने कहा कि मां-बाप व गुरूजनों का नैतिक दायित्व बनता है कि वे बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार डाले। इस मौके पर उन्होंने केंद्र में लगाई गई पोषण से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया व केंद्र में बच्चों को खिलाये जाने वाले भोजन का जायका लिया ओर पोष्टिक रैस्पी को कैसे बेहतर बना सकते हैं के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि राष्टï्रीय पोषण माह के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों से कुपोषण पर लगाम लगेगी। इन कार्यक्रमों से अच्छा सिखने को मिलेगा। हर कार्यक्रम की सफलता आयोजकों की मेहनत पर टिकी होती है। कुपोषण से मुक्ति ही हमारा उददेेश्य है इस पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में पहुंची जिला कार्यक्रम अधिकारी, पंचकूला की सीमा प्रसाद ने कहा कि पानीपत हरियाणा में पोषण के मामले में 15 वें स्थान पर है। इसे पहले स्थान पर लाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि देश में हरियाणा 10 वे स्थान पर है । राज्य में पोषण पर और अधिक कार्य करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में सहायक श्रम आयुक्त पंकज भारती ने कहा कि हर आयु वर्ग के व्यक्ति को खाने के संबंध में जानकारी होनी चाहिये की उसे किस प्रकार का व कितना भोजन नियमित लेना है। उन्होंने कहा कि बीमारियों से अपने आप को बचाने के लिए अच्छा व शुद्ध सात्विक भोजन लेने चाहिये।
इस मौके पर जिला पोषण अभियान की संयोजक डॉ. श्रेया मिड्ढा ने कहा कि कुपोषण की मुक्ति के लिए संतुलित आहार की जरूरत है। अच्छा खान-पान ही हमे तनाव से दूर रख सकता है। उन्होंने खाने के प्रति ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पोषण माह को सफल बनाने को लेकर स्कूलों में शिविर लगा कर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में पोषण को लेकर लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने को लेकर रैलियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये जागरूकता अभियान 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से बच्चों से लेकर आम व्यक्ति को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम व्यकित को पोषण के बारे में बताया जा रहा है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन कुमारी, सरोज बाला सुपरवाईजर, सुनील सुपरवाईजर, सोनिया, किरण, सुनीता चौधरी, अंजु अहलावत, आंकेश रानी, डॉ. श्रेया मिढडा, श्रीमति मिनाक्षी, निधि गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सहायक मौजूद रही।
कार्यक्रम में रैस्पी प्रतियोगिता में रूबी ने प्रथम, पासोका ने द्वितीय व बबली ने तृतीय स्थान हासिल किया। ड्राईग प्रतियोगिता में राजू प्रथम,विनय द्वितीय व विक्की ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में उपायुक्त सुशील सारवान व अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने टोली, भावना,अंजू, महक और पुष्पा की गोदभराई की व उन्हे आशीर्वाद दिया।

Comments