Saturday, October 17, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पानीपत में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – 17 अक्टूबर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरित होकर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व तथा हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में पानीपत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को नशे के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।
पानीपत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पानीपत जिले के बापौली, इसराना, मतलौडा, पानीपत, समालखा एवं सनौली खुर्द क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना, समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रभावशाली संदेश देकर युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में Tatv Satya LLP तथा सहयोगी संस्था Haryana Entertainment Industry Association का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला स्तरीय आयोजन में आकाश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को चुनें।

Comments


Leave a Reply