बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार उदय हरियाणा के तहत जन संवाद की श्रृंखला में खंड इसराना के गांव ब्राह्मण माजरा में वीरवार को राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की बेहतरीन तरीके से प्रस्तुति देकर समां बांधा।
कार्यक्रम में जादूगर सम्राट एस कुमार के जादू के कारनामों ने उपस्थित दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में दो युवकों ने खंभे पर योग की प्रस्तुति दी। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुती देने वाले बच्चों का हौसला वर्धन किया।
कार्यक्रम में गांव के 50 से 80 आयु वर्ग के बूढ़ों ने हटजा ताऊ पाछेने गाने पर बेहतरीन नृत्य कर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया मौके पर मौजूद थे।

Comments