मिंटेज मॉन्टेसरी बाय मनीषा के बच्चों ने चलाई पंजाब फ्लड रिलीफ ड्राइव
BOL PANIPAT : मिंटेज मॉन्टेसरी बाय मनीषा के नन्हें बच्चों ने एक सराहनीय पहल करते हुए पंजाब फ्लड रिलीफ ड्राइव का आयोजन किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए बच्चों ने अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया और इसे सच्चाई में बदला।
बच्चों ने मिलकर पानी, खाने का सामान, राशन, दवाइयां, कंबल और अन्य ज़रूरी चीज़ें एकत्र कर राहत सामग्री के रूप में भेजी। यह केवल राहत भेजने का कार्य नहीं था, बल्कि उनके भीतर संवेदनशीलता, सेवा भाव और सामाजिक ज़िम्मेदारी को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी था।
इस पुनीत कार्य में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। बच्चों के इस प्रयास को सफल बनाने में उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मिंटेज मॉन्टेसरी परिवार सभी अभिभावकों का दिल से धन्यवाद करता है, जिनके सहयोग और समर्थन से यह अभियान एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सका।
मनीषा जी के मार्गदर्शन में यह पहल यह दिखाती है कि जब शिक्षा के साथ संस्कार जुड़ते हैं, तो बच्चे न केवल अकादमिक रूप से, बल्कि मानवीय मूल्यों में भी समृद्ध बनते हैं।

Comments