लक्ष्य बनाकर मेहनत करे बच्चे सफलता जरूर मिलेगी-रितु राठी.
-बाल भवन में चल रही गतिविधियों की जानकारी हर बच्चे तक पहुँचा रही रितु राठी
-डीसीएम स्कूल में बतौर मुख्यातिथि पहुँची डीसीडब्ल्यू रितु
BOL PANIPAT : जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी संजय कालोनी स्थित डीसीएम स्कूल में बतौर मुख्यातिथि पहुँची। स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी वशिष्ठ शिक्षा विभाग से रिटायर्ड रामफल शास्त्री ने उनका स्वागत किया।नई कक्षा में आने वाले विद्यार्थियों को जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने शुभकामनाये दी। रितु राठी ने कहा कि बच्चों जीवन मे लक्ष्य बनाकर मेहनत करो सफलता जरूर मिलेगी। स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रसाशन द्वारा चलाई गई बच्चो के लिए योजना बच्चो के लिए कल्याणकारी साबित हो रही।बाल भवन की सभी कार्यक्रम में उनके बच्चे भाग लेते है।

बाल भवन में चल रही गतिविधियों को हर वर्ग के बच्चे तक पहुँचा रही रितु राठी
बाल भवन में चल रही गतिविधियों का जिक्र करते हुए रितु राठी ने बताया कि बाल भवन में भवन में बच्चो के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए गतिविधियां चलती रहती है उन्होंने बताया कि अब ग्रीष्मकालीन शिविर निशुल्क लगेगा जिसमे बच्चे जुडो कराते डांस आर्ट एंड क्राफ्ट सीख सकते है। लड़कियों के लिए सिलाई सेंटर कढ़ाई ब्यूटी पार्लर के कोर्स उपलब्ध है जो गरीब लड़कियों के लिए निशुल्क है। इस मौके पर रितु राठी स्कूल प्रिंसिपल लक्ष्मी वशिष्ठ शिक्षा विभाग से रिटायर्ड रामफल शास्त्री मौजूद रहे।

Comments