Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस उत्सव पर बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में  14 नवंबर 2025 शुक्रवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद बच्चों ने कविताएँ, लघु नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने प्रस्तुतियों में बाल दिवस का महत्व उजागर किया और अपने भावों को बड़ी सहजता के साथ व्यक्त किया। तत्पश्चात नन्हे- मुन्नों ने फन गेम्स का भरपूर आनंद उठाया। कक्षा अध्यापिकाओं ने बच्चों की आयु, योग्यता एवं रूचि के अनुसार हास्यवर्धक,ज्ञानवर्धक, स्वास्थ्यवर्धक एवं मनोरंजक खेलों का चयन किया।उन्होंने बलो एंड बस्ट द बैलून, टीम बिल्डिंग गेम, रैम्प वाॅक, म्यूजिकल चेयर, फन विद हुला हुप,

क्लाउन रेस, कैटरपिलर रेस, हनी-बी रेस, फ्लैग रेस, फॉलो ट्रेफिक रूल्स, एवं साथी हाथ बढ़ाना आदि खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सभी की वाहि-वाहि लूटी। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमिता अरोड़ा जी ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने छात्रों द्वारा मंच प्रदर्शन एवं फन गेम्स की हौंसला अफ़जाई की और कहा कि कोई व्यक्ति एक दिन में महान नहीं बनता। दैनिक कार्यों की नियमितता एवं कठिन परिश्रम ही उसे महानता के पथ पर अग्रसर करते हैं इसलिए सभी बच्चों को हमारे देश के महापुरुषों के चरण-चिह्नों  का अनुकरण कर कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, “बच्चों का यह उत्सव केवल उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का  माध्यम भी है।” कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को उनके भागीदारी प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Comments