Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 31, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । बच्चों ने अपनी रचनात्मक व बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए आकर्षक व सराहनीय मॉडल बनाएं । जिसमें सोलर एक्लिप्स, वाटर प्यूरीफायर, वाटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक सर्किट मॉडलों ने खूब तारीफ बटोरी । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है । इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अग्रवाल ने भी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए आश्वासन दिया । प्रदर्शनी विज्ञान विभाग के शिक्षक सत्येंद्र पांचाल, प्रिया, डोली के मार्गदर्शन में संपन्न हुई ।

Comments