Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका में हर्षोउल्लास से मनाया बाल दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के उपलक्ष में विशेष प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया । जिसमें शिक्षक वर्ग ने ही प्रार्थना कराने से लेकर राष्ट्रगान कर सभा को संपन्न कराया । शिक्षक वर्ग ने भाषण, कविताएं, नृत्य, गानों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ आनंदित भी किया । लघु नाटिका के माध्यम से बच्चों की समस्याओं, उनकी शरारतों को कैसे दूर किया जाए यह समझाते हुए विद्यार्थी गण को शपथ दिलाई कि आज से किसी को मानसिक स्तर से परेशान नहीं करेंगे, एक दूसरे को अन्य नाम से नहीं पुकारेंगे ।

चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल लक्ष्य की और अग्रसर होने को कहा । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री रेणुका अनेजा ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को लघु नाटिका के बारे में समझाया कि हर समय अच्छे बच्चे बनकर अपने लक्ष्य की और अग्रसर रहना जीवन में पथभ्रस्ट मत होना । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments