Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


बड़े उत्साह एवं आनंद से मनाया गया ‘बाल दिवस‘

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आज ‘बाल दिवस‘ बड़े उत्साह एवं आनंद से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कक्षा नर्सरी से दूसरी के बच्चों ने गुब्बारा दौड़, टाॅस द रिंग, रिंग इट अप आदि दौड़ में भाग लिया। क्राफट से गुलाब के सुंदर-संुदर फूल बनाए। कक्षा नर्सरी से दूसरी की अध्यापिकाओं ने संुदर नाटक की प्रस्तुति दी। कक्षा तीसरी से पाँचवीं के बच्चों ने पीटठू दौड़, लंगड़ी दौड आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया और फ्रेंच भाषा में एक शानदार नाटक प्रस्त्ुत किया। दूसरी तरफ ‘भाषा कार्निवल‘ के तहत कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने अंतर्सदनीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें बच्चों को सदनानुसार एवं कक्षानुसार पुरस्कृत किया गया। कक्षा छठी से आठवीं के छात्रों ने अंग्रेजी भाषण, कविता प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 11 तक दोहा उच्चारण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ जिला शिक्षाधिकारी द्वारा निर्देशित कानूनी जागरूकता गर्ल चाइल्ड डे बाल मेला के अंतर्गत बच्चों ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन , पेंटिग एव जागरूकता रैली का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा का बड़े उत्साहपूर्वक एवं जोश से प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता कुमार तोमर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि चैदह नवंबर बच्चों के लिए एक खास दिन है जो कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस है। जो बच्चों के अधिकारों और उनकी उन्नति के लिए किए जाने वाले कार्यों के प्रति समर्पित किया गया है। मेरे अनुसार हमारे देश की तरक्की तभी संभव है जब नवयुवक देश की प्रगति के लिए कार्य करेंगे। अपने ज्ञान और जोश से विश्व भर में नाम कमायेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने आग्रह किया कि जब भी मौका मिले तो जरूरममंद बच्चों की सहायता करके पण्डित नेहरू के सपनों को पूरा करने में भरपूर योगदान दें।

Comments