जादू की कला के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
BOL PANIPAT : मतलौडा 08 अक्टूबर(कविता)। सरस्वती स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों ने जादूगर सम्राट की कला का आनंद लिया। जादूगर सम्राट शंकर ने अपनी जादू की कला के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ देश भक्ति की भावनाओं को उजागर किया। जादूगर ने स्कूल के अध्यापक के गले से तलवार आर पार कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कक्षा चौथी की नेंसी ने जादूगर का सहयोग करते हुए हवा में उड़ने की कला का अद्भुत प्रदर्शन दिया।

Comments