Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 14, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई |

निबंध के विषय :-

हिन्दी में रोजगार के अवसर, विश्व पटल पर हिन्दी |

हिन्दी भाषा : कल, आज और कल रहे |

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग के कर-कमलों द्वारा हुआ | उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए हिंदी विभाग के सभी सदस्यों व प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी दिवस हर भारतीय के लिए एक खास दिन है | यह हमें अपनी जड़ों के करीब होने का एहसास कराता है साथ ही हिंदी के प्रति अपने दायित्व पर भी विचार करना होगा | वर्तमान समय की मांग है कि हम सब मिलकर हिंदी के विकास की यात्रा में शामिल हो, जिससे हिन्दी सही मायने में विश्व भाषा की गरिमा प्राप्त कर सके |

उपप्राचार्या व हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि गुण और परिमाण दोनों ही दृष्टियों से हिंदी अपने वैविध्य एवं बहुस्तरीय में सम्पूर्ण विश्व में तीसरे स्थान पर है | लेकिन आज जरूरत इस बात की है कि हम विधि, विज्ञान, वाणिज्य तथा नवीनतम प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में पाठ-सामग्री उपलब्ध करने में तेजी लाएँ | इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरुरत है यह तभी संभव है जब लोग अपने दायित्व बोध को गहराइयों तक महसूस करें और सुदृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संकल्प लें |

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया | डॉ. सुनीता ढांडा व डॉ. जोगेश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई |

परिणाम

निबंध लेखन प्रतियोगिता

प्रथमपूजा ठाकुर122492002244B.A-III
द्वितीयनैन्सी1240279057B.A-I
तृतीयनेहा शर्मा1222192002049B.A-III
सांत्वना पुरस्कार
प्रथममानसी1222192002058B.A-III
द्वितीयअंजू1240279097B.A-I

इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला व डॉ. पूजा ने महती भूमिका निभाई |

Comments