Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बाल महोत्सव के विजेता बच्चों को बाल भवन में किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 16, 2023 Tags: , , , ,

-सीटीएम राजेश कुमार सोनी मुख्यतिथि पहुँचे कार्यक्रम में

-पहले से बेहतर रहा हमारा रिजल्ट-रितु राठी

BOL PANIPAT , 16 नवम्बर। बाल महोत्सव के विजेता बच्चों व निर्णायक मंडल को स्थानीय बाल भवन में सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के तौर पर सीटीएम राजेश कुमार सोनी पहुँचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की ।संम्मान समारोह के पाँच सौ पचास बच्चो को सम्मानित किया गया। सीटीएम राजेश कुमार सोनी ने बच्चो को सम्बोधित करते कहा कि एक मंच पर पर सभी स्कूलों के बच्चे प्रतिभा दिखा रहे है इसे ही  समावेश विकास कहते है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर कुछ ना कुछ सीखने की जिज्ञासा होनी चाहिए । यही जिज्ञासा बच्चों को आगे बढऩे की प्रेरणा देती है।इसके साथ ही सीटीएम ने बच्चो के उज्वल भविष्य की कामना की।

पिछले वर्षों के मुकाबले पानीपत से विजेता ज्यादा निकले-रितु राठी

जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने कहा कि हमारा परिणाम पिछले कई वर्षों से बेहतर रहा है। पहले जिला के 400 बच्चे पोजिशन लाते थे अबकी बार 550 बच्चे सम्मानित हुए है। हमारे परिणाम में बेहतर सुधार आया है।

निर्णायक मंडल हुआ सम्मानित

बाल महोत्सव में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने वाले सदस्यों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.  निर्णायक मंडल में दयाला पहलवान राजेश कुमार पांचाल किरण कुमार बाबरा. राकेश कुमार। राजेश कुमार। अंशिका मिगलानी राजीव कुमार राहुल चरणालिया  लक्ष्मी गौरव धवन, रणबीर सुनील मलिक हिंदू पनिया पवन कुमार सुरेंद्र चिराग खरब मिंटू भारद्वाज अमृतपाल कौर संतोष कुमारी, आभा गुप्ता धीरज चौधरी नरेंद्र गर्ग, तरुणा शर्मा, मनप्रीत सिंह रजनी बेनीवाल रमनदीप व बाल भवन स्टाफ हुआ।

Comments