अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) : युधिष्ठिर मिगलानी
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालरा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा उपस्थित रही तथा उन्होंने ज्योत प्रज्ज्वलित कर दूर्गा जी की आरती की। कक्षा दूसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने क्रियात्मक कार्य में नवरात्रि तथा गांधी जयंती पर कठपुतलियां बनाई तथा दुर्गा नृत्य तथा गरबा नृत्य प्रस्तुत कर सभा में बैठे सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने राम जी के जीवन पर राम की झांकियॉं द्वारा रामलीला प्रस्तुत की। हनुमान नृत्य से सारा सभागार जय हो वीर ध्वनि से गुंजायमान हो गया।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने सभी का धन्यवाद करते हुए दशहरे के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है बच्चों को सांस्कृतिक एवं पारंपरिक जानकारी करवाने हेतु विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम मनाने जरूरी हैं। कार्यक्रम के अंत में राम लक्ष्मण तथा हनुमान वेशभूषा को धारण किए हुए विद्यार्थियों द्वारा रावण कुंभकरण तथा मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। सारा सभागार जय श्री राम जी ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के समापन पर आई.बी.(एल) प्रबंधक कमेटी तथा प्रधानाचार्या ने सभी को दशहरे के बधाई दी। मंच का संचालन अध्यापिका ममता गुलाटी ने किया।

Comments