Sunday, October 18, 2026
Newspaper and Magzine


लाठी-डंडों से पिटाई करने और जानलेवा हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया गया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में थाना बापौली पुलिस ने 27 अगस्त 2026 को पीड़ित विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी खोजकीपुर खुर्द पर लाठी-डंडों से पिटाई करने और जानलेवा हमला करने वाले नामजद एक वाद विवादित बालक को शनिवार को काबू करने में सफलता हासिल की। वाद विवादित बालक को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया गया जो वाद विवादित बालक को मधुबन बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
नामजद दो आरोपियों पीतम व पंकज को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

थाना बापौली में विशाल पुत्र राजेन्द्र निवासी खोजकीपुर खुर्द ने शिकायत देकर बताया था वह पढाई करता है। दिनांक 27 अगस्त 2026 को अपने पास के गांव खोजकीपुर-कलां में किसी काम से गया हुआ था तभी गांव खोजकीपुर-कलां के रहने वाले लड़को ने मेरा रास्ता रोककर तेजधार हथियार व लाठी-डंडों के साथ मेरी पिटाई करनी शुरु कर दी। पिटाई करने वाले लडकों को मैं जानता हूं जिनमे प्रीतम उर्फ बढा पुत्र राजेन्द्र ने मेरे सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया व पकंज पुत्र राजपाल, पवन व वंश ने लाठी डंडो से मेरी बुरी तरह पिटाई की व जान से मारने की कोशिश की गई। थाना बापौली में विशाल की शिकायत पर अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply