चरस तस्करी के मामले में रोडवेज बस का ड्राइवर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 07 मार्च 2022, चरस तस्करी के मामले में रोडवेज बस का ड्राइवर गिरफ्तार। आरोपी की पहचान मनोज पुत्र सतबीर निवासी बड़ी सोनीपत के रूप में हुई, वर्तमान में हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो में तैनाती थी। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम ने चरस तस्करी के मामलें में संलिप्त एक और आरोपी मनोज पुत्र सतबीर निवासी बड़ी सोनीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनोज हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर के पद पर तैनात है, जिसकी वर्तमान में हरियाणा रोडवेज के दिल्ली डिपो में तैनाती थी। दिल्ली से मनाली रूट पर तैनाती के दौरान आरोपी मनोज चरस तस्कर गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश से चरस की तस्करी कर गन्नौर में कृष्ण निवासी पांची को देता था। इसकी एवज में आरोपी मनोज नशा तस्कर कृष्ण से मोटी रकम लेता था। पुलिस पुछताछ में आरोपी मनोज ने बताया नशा तस्करी के अवैध काम में कृष्ण के साथी हिमाचल प्रदेश निवासी मुकेश से वह 24 फरवरी को भी चरस लेकर आया था और गन्नौर में कृष्ण को दी। इसकी एवज में उसने कृष्ण से 10 हजार रूपए लिए थे। पुलिस पुछताछ उपरांत आरोपी मनोज को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
नशा तस्कर आरोपी कृष्ण व सोनू को सीआईए-थ्री पुलिस ने 7 किलो 50 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया 4 मार्च शुक्रवार की देर साय सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जीटी रोड चोटाला मोड पर नाकांबदी कर कृष्ण पुत्र राजसिंह व सोनू पुत्र उमेद सिंह निवासी पांची सोनीपत को 7 किलो 50 ग्राम चरस सहित काबू था। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 14 लाख रूपए कीमत बताई जा रही थी। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी कृष्ण व सोनू के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर में 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नशा तस्करी के मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाने व काबू करने के लिए दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस रिमांड के दौरान पुछताछ में आरोपी कृष्ण ने हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर मनोज के नाम का खुलासा किया
पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस पुछताछ में आरोपी कृष्ण ने बताया की उसकी हिमाचल प्रदेश के काथी मिताली कुल्लू में ससुराल है। ससुराल में मुकेश पुत्र प्रेमचंद चरस की खरीद फरोख्त का अवैध काम करता है। कुछ महिने से उसने भी मुकेश के साथ चरस तस्करी का अवैध काम शुरू किया था। इसी दौरान हिमाचल जाते समय उसकी दिल्ली से मनाली जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस पर तैनात ड्राइवर मनोज पुत्र सतबीर निवासी बड़ी सोनीपत से मुलाकात के बाद जान पहचान हो गई। मनोज भी चरस का सेवन करता था तो उसने मनोज को अपने चरस तस्करी के अवैध काम के बारे में बताया और उसकी मुलाकात मुकेश से करवा दी। मनोज भी सार्ट कट तरीके से पैसे कमाने के लिए उनके साथ नशा तस्करी में शामिल हो गया। कृष्ण का हिमाचल में जाना नही होता था तो तब मुकेश हिमाचल में मनोज को बस मे चरस पकड़ा देता था और मनोज गन्नौर पहुंने पर कृष्ण को चरस दे देता था। ऐसा कई बार हुआ इसके बदले में आरोपी कृष्ण मनोज को पैसे देता था। पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण की निशानदेही पर रविवार को मामले में आरोपी मनोज को शामिल जांच कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने कृष्ण के साथ मिलकर नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

Comments