नागरिक 10 वर्ष पूर्व बने आने आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट करवाएं : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 13 फरवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में सभी नागरिकों को पिछले 10 वर्ष पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करवाने होंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवा दें।
उपायुक्त ने जिला वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में आगामी 14 मार्च तक मुफ्त ऑनलाईन अपडेशन की सुविधा की है। यह सुविधा स्वयं ऑनलाईन आधार पोर्टल पर अपडेट करने पर ही मिलेगी जबकि किसी भी आधार केंद्र पर इस सेवा के लिए 50 रूपये की राशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन सेवा का लाभ अपने फोन में माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नागरिक जिनके 10 साल पहले आधार कार्ड बने थे वे अवश्य अपने आधार कार्ड मे अपने दस्तावेज अपलोड करवा दें।

Comments