नालों की सफाई करें दुरुस्त. सड़क के गड्ढों को भी पूरी तरह भरा जाएगा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-वाहनों की अवैध पार्किंग करने वालों के काटेंगे बड़ी मात्रा में चालान: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह
-सडक़ सुरक्षा कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
-अवैध कट को किया जाएगा बंद, सड़कों की भी होगी मुरमत
BOL PANIPAT , 26 जून। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को सडक़ सुरक्षा कमेटी और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने खास तौर पर बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि विभाग द्वारा बिजली के पोल नहीं हटाए गए व इन पोलो द्वारा उत्पन्न गड्ढों को नहीं भरा गया उनके कारण कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। शहर में कहीं भी गढ़ों की समस्या है उन पर अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लिए जाने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पढऩे वाले नालों की साफ सफाई का कार्य सुचारू रूप से करवाए ताकि मानसून में आमजन को जल भराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
बैठक में उपायुक्त ने मलिक पेट्रोल पंप के पास ग्रिल की ऊंचाई करवाने, नांगल खेड़ी ग्रिल की मुरम्मत करवाने, नए बस स्टैंड से चौटाला रोड की तरफ गड्ढों को भरवाने, सिवाह पुल के नीचे नो पार्किंग का साइन बोर्ड लगाने व परल ढाबे से पुलिस लाइन की ग्रिल की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। यही नहीं उपायुक्त ने पुलिस लाइन से हीरानंद मक्कड़ गौशाला के पास टूटी ग्रील की मरम्मत कराने, भारत पेट्रोल पंप व फौजी ढाबे के पास वाले अवैध कट को बंद करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने पीयू सोनीपत के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे पानीपत गोहाना ब्रिज और रोड को तत्काल रिपेयर करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने गोहाना रोड से रेलवे लाइन तक रोड निर्माण करवाने को लेकर भी रेलवे अधिकारियों को कार्रवाई करने की निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने नांगल खेड़ी गांव के पास ग्रीन इंस्टॉल करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने आरसी की गाईडलाईन के अनुसार इसी सप्ताह में साइन बोर्ड लगाने को लेकर सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपायुक्त ने बैठक में असंध रोड फ्लाई ओवर के रिपेयरिंग के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने टोल प्लाजा के पास रोडवेज के निरीक्षकों की तैनाती करने और ऑटो रिक्शाओं के लिए अलग से स्टाफ मैनेज करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर इस तरह के इंतजामों की आवश्यकता है। इस पर विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने एन एच 44 की सर्विस लेन पर दोनों तरफ व शहर में खड़े अनाधिकृत वाहनों को क्रेन की सहायता से उठाकर पार्किंग स्थल पर ले जाने व ट्रैफिक पुलिस द्वारा रॉन्ग पार्किंग के चालान किए जाना सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक इस तरह के 14 हजार 200 चालान किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया यथावत जारी है।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने संबंधित विभाग को हाइड्रोलिक क्रेन और टाउनिंग वैन खरीदना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे नगर निगम पानीपत को भूमि चयनित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा नगर निगम को भी उन्होंने निर्देश पारित किया कि वे चिह्नित स्थान पर चार दिवारी कराकर शीघ्र अति शीघ्र यातायात पुलिस को आगामी बैठक से पूर्व उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने बरसात रोड की तरफ पुल पर चढऩे के लिए कट खोलने को लेकर एक महीने में कार्य करने की निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनदीप, एसडीएम समालखा अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीईओ डॉक्टर किरण, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, आरटीओ डॉक्टर नीरज, पुनीत शर्मा, डीईओ राकेश बुरा, डीएफओ विजय लक्ष्मी, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पानू, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments