आमजन के लिए हर पेट्रोल पम्प पर उपलब्ध हो स्वच्छ शौचालय: सुभाष चन्द्र
स्वच्छता मानदंडों को लेकर जल्द ही पेट्रोल डीजल डीलर एसोसियेशन का होगा सेमीनार
BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2022, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक रिटेल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के पानीपत रिटेल क्षेत्रीय कार्यालय में बृजेश कुमार से एक विशेष मीटिंग की। मीटिंग में स्वच्छ भारत मिशन के मानदंडों को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। सुभाष चन्द्र ने कहा की स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसको और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं . सभी डीलर अपने-अपने पम्पों पर बने ग्राहक शौचालयों का विशेष ध्यान रखें व सभी पेट्रोल पम्पों पर स्वच्छता व हरियाली का भी ध्यान रखा जाए व परिसर में गन्दगी ना फैले इसकी भी समुचित व्यवस्था की जाए। आम जन से अपील करते हुए वाइस चेयरमैन ने कहा कि खुले में शौंच जाने की बजाय पेट्रोल पम्पों, होटलों व ढाबों पर बने शौचालयों का ही प्रयोग करें। पेट्रोल पम्प संचालक अपने संस्थानों पर कूड़ादान जरूर रखें व समय- समय पर उनकी सफाई करें।
सुभाष चन्द्र ने कहा की स्वच्छता जब तक हमारा व्यवहार का विषय नही बनेगा तब तक बदलाव नही हो सकता है सरकार व प्रशासन आपको सिर्फ आपको व्यवस्था दे सकता है लेकिन उन व्यवस्थाओं का उपयोग व पालन हम अपने व्यवहार से ही कर सकते हैं। 2014 से अब तक स्वच्छता अभियान को लोगों ने गंभीरता से लिया उसी का परिणाम है कि आज ये विषय जन जागरूकता का विषय बन चुका है लेकिन अभी भी हमारे व्यवहार में जो गंभीरता आनी चाहिए वह नहीं दिखाई देती।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि जल्द ही डीलरों की एक स्वच्छता वर्कशॉप रखें जिसमें भारत सरकार के स्वच्छता मापदंडों की चर्चा हो जिस पर बृजेश कुमार ने सहमति देते हुए कहा कि हिंदुस्तान पैट्रोलियम पहले से ही इस विषय के प्रति अत्यंत गंभीर है उन्होंने बताया कि सोनीपत से लेकर पंचकूला तक आने वाले सभी जिलों में जिला अनुसार सुंदर शौचालय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और जिन पेट्रोल पम्पों के शौचालय स्वच्छ व सुंदर होंगे उनको पुरस्कृत भी किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकारी, अर्द्ध सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को भी इस अभियान में सहयोग देना चाहिए ताकि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता के संकल्प को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि समय समय पर हम भी सभी पेट्रोल पंप पर दौरा करेंगे और स्वच्छता को लेकर सरकार द्वारा तय किए गए सभी मापदंडों को पूरा रखने की बात करेगे, इसमें कोई लापरवाही भी सहन नहीं करेंगे।

Comments