जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने नीरज के परिजनों के साथ देखा ऐतिहासिक मैच
BOL PANIPAT : 24 जुलाई- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा द्वारा ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने और रजक पदक जीतने पर करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया,राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार,पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा,शहरी विधायक प्रमोद विज और डीसी सुशील सारवान सहित जिला के सभी खेल प्रेमियों अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
लोकसभा सांसद संजय भटिया ने कहा कि यह हरियाणा व भारत के सभी खेल प्रेमियों लिए अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नीरज चोपड़ा आगे भी नए आयाम स्थापित करेगा। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि नीरज युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं,उनकी इस एक ओर उपलब्धि से देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन हुआ है।
डीसी सुशील सारवान रविवार को स्वयं खण्डरा गांव में मैच देखने पहुंचे और नीरज के परिजनों के साथ मैच का आनंद लिया। उन्होंने नीरज की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से नीरज के परिजनों को बधाई दी।

Comments