Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


खाद्य तेल बनाने वाली फैक्ट्री में सीएम फ्लाईग की छापेमारी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT (प्रीती शर्मा): प्रदेश में नकली खाद्य पदार्थो से लोगों की सेहत बिगाडऩे का काम लगातार जारी है। ताजा मामला पानीपत में सरसों व तेल मनाने की फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से फैक्ट्री में हडक़म्प मच गया। सीएम फ्लाइंग को काफी लंबे समय से फैक्ट्री में नकली तेल बनाने की शिकायतें मिल रही थी। फेक्ट्री पानीपत के सनोली रॉड निम्बरी गांव में स्थित है।

सीएम फ्लाइंग के साथ फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौजूद रही और सीएम फ्लाइंग की मौजूदगी में खाद्य तेलों के सेम्पल भरे गए। सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजीव शर्मा के साथ टीम के पांच सदस्य मौजूद रहे। वही फूड सेफ्टी विभाग की टीम में डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज राजीव शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि निम्बरी गांव स्थित इस फेक्ट्री में मिलावटी सरसों, तिल, सोया आदि के आठ तरह के नकली तेल पैक किये जाते हैं। इन सभी आठ तरह के ब्रांड्स के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे पहले भी सीएम फ्लाइंग की टीम नकली मावा, खोया बनाने वाली फेक्ट्रियो में छापेमारी कर सेम्पल ले जा चुकी हैं, जिनकी लेब से रिपोर्ट आनी बाकी है।

फिलहाल सरसों के इन तेलों में मिलावट है या नहीं ये तो लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा। बताया जा रहा हैं कि लगभग 15400 लीटर तेल का स्टॉक हैं।

Comments