Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में बी.एससी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह,डॉ. अर्पणा  गर्ग, प्रोफेसर सोनिया, डॉ. विक्रम कुमार, सहायक प्रोफेसर कनक शर्मा, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. चेतना नरूला, डॉ. पूनम गुप्ता एवं सहायक प्रोफेसर संगीता सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत एवं मंगलमय शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का कॉलेज परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करना तथा उन्हें वरिष्ठ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ आत्मीय वातावरण में जुड़ने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच रखने तथा प्रत्येक अवसर का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को ऊँचा रखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने में नहीं, बल्कि एक अच्छे, आत्मविश्वासी, अनुशासित और संवेदनशील व्यक्तित्व के निर्माण में भी निहित है।” उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को नए आयाम देने के लिए प्रेरित किया।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच उत्साह, उमंग, सौहार्द एवं आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में Mr. Fresher एवं Ms. Fresher प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में में देवांश को मिस्र फ्रेशर और दीपा को मिस फ्रेशर चुना गया ।

कार्यक्रम में डॉ. अर्पणा गर्ग , प्रो. सोनिया, डॉ. विक्रम कुमार, सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ. परवीन कुमार, डॉ. चेतना नरूला, डॉ. पूनम गुप्ता, सहायक प्रो. संगीता, मनीष, कीर्ति, डॉ. वसुंधरा,अश्विनी, विनय भारती, दीप्ति जुनेजा, नीतू मनोचा, मोहित, प्रीति, नीरू, तमन्ना, अजय एवं नीतिका गोयल सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फ्रेशर पार्टी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए उत्साह, उमंग, मनोरंजन और नए संबंधों की शुरुआत का यादगार अवसर रही। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा दिया और उनके कॉलेज जीवन की एक सुखद एवं यादगार शुरुआत की।

Comments


Leave a Reply