Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


कॉलेज के छात्रों को नहीं मिल रही लोकल बसें : देशवाल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at April 18, 2024 Tags: , , , ,

-इनसो के नेतृत्व छात्रों ने दिया एसडी कॉलेज प्रिंसिपल को  ज्ञापन

BOL PANIPAT :- आज एस.डी पीजी कॉलेज पानीपत के छात्रों ने छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो ) के जिला प्रधान बलराज देशवाल की अध्यक्षता में रोडवेज बसों को लेकर हो रही समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य अनुपम अरोड़ा से मुलाकात कर समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की कई दिन से एसडी पीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बसों की समस्या बताई थी जिसको लेकर आज एस.डी कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा जी को सभी छात्रों की समस्या से अवगत कराया गया था और एक समस्याओं का पत्र प्राचार्य  को दिया है. 

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की एसडी कॉलेज के छात्र छात्राओं को सुबह कॉलेज तक आने और दोपहर को छुट्टी के समय घर जाने के लिए पानीपत शहर से लोकल बसे नहीं मिल पा रही है कई कई घंटे कॉलेज के छात्र सुबह और दोपहर को संजय चौक और पानीपत पुराने बस स्टैण्ड पर लोकल बसों के इंतजार में खड़े रहते है लेकिन छात्रों को बसे नहीं मिल पाती और छात्र समय पर घर से कॉलेज और कॉलेज से घर नहीं पहुंच पाते।

छात्र नेता देशवाल ने बताया की छात्रो के बस पास बनाए गए है लेकिन बस पास की फीस देने के बावजूद भी उन्हें बसे नहीं मिल रही और उन्हे अतिरिक्त पैसे देकर प्राइवेट साधनों से सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है जबकि बस पास की फीस छात्रों से पहले ही ली जा चुकी है इससे समस्या से अकेले एसडी कॉलेज के कई हजार छात्र छात्राएं परेशान है जिससे छात्रों को समय पर कॉलेज नहीं पहुंचने से उनकी पढाई बधित हो रही है और जल्द कॉलेजों में परीक्षा शुरू होने वाली है इस प्रकार वो कैसे परीक्षा दे पाएंगे

इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की पुराने बस स्टैंड से लोकल बसों को बंद करके नए बस स्टैंड से सिवाह से शुरू किया जा रहा है जिससे छात्रों को वहां जाकर ही बसे पकड़नी पड़ती है जिससे छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है जब तक छात्र कॉलेज से अपनी क्लास  लगाकर नए बस स्टेण्ड लिए निकलते है तब तक उनकी बसे निकल चुकी होती है फिर उन्हे प्राइवेट साधन लेकर कई कई किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में तंग होकर जाना पड़ रहा है

इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है जिसकी शुरुआत पानीपत से ही की गई थी जबकि दूसरी तरफ उन्ही बहन बेटियों को आटो वगैरह मे तंग होकर सफर करने के लिए मजबूर कर दिया गया है छात्राओं को बसें नहीं मिल पा रही है कई कई घंटे छात्राएं अपने कॉलेजों के बहार बसों के लिए इंतजार करती रही है लेकिन उन्हें बसें उपलब्ध सरकार द्वारा नहीं करवाई जा रही इससे यह पता चलता है की सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है अगर छात्राओं को बसे नहीं मिलेंगी तो कॉलेज कैसे जाएगी और कैसे पढ़ेगी?

कॉलेज के प्रिंसिपल अनुपम अरोड़ा ने इनसो छात्र नेताओं और छात्रों की इस समस्या को जायज और बड़ी समस्या बताया है उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया की आपकी इस समस्या को लेकर तुरंत रोडवेज विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे

इस अवसर पर दीपक शर्मा, मुनिम खर्ब, अजीत गाहल्याण, सुमित बैरागी, पंकज रावल, दिनेश छिक्कारा, बलवान आदि छात्र मौजूद थे

Comments