Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ब्लॉक स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जून-अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग पानीपत के द्वारा पतंजलि योग समिति के सयुंक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया । यह योग कार्यक्रम सभी खंडों में आयोजित किए गए थे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को योग प्रशिक्षण दिया गया ।

यह प्रशिक्षण पतंजलि योग पीठ के महेन्द्र सिंह, विरेंदर सिंह, राकेश नैन तथा आयुष विभाग के डॉ० नितिन राय, डॉक्टर मीकि व डॉक्टर पंकज के द्वारा करवाया गया।। इसके अतिरिक्त ज़िला स्तरीय प्रशासकीय अधिकारियों अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए यह योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम 13 से 15 जून तक आर्य पीजी कॉलेज के ग्राउंड में प्रातः 6 बजे से करवाया जाएगा ।इस बारे में उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा सभी विभाग़ो के अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

Comments