राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का समापन
फेंसिंग व खो-खो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
BOL PANIPAT , 26 सितंबर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 के अंतर्गत फेंसिंग और खो-खो खेल प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनदीप कुमार, उप-मंडल अधिकारी (ना.पा.) ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। और नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ें।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अनुज जागलान ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फेंसिंग प्रतियोगिता में पानीपत के तरुण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नितेश ने रजत और यश राणा व रुद्र प्रताप ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसी प्रकार हिसार, रेवाड़ी और रोहतक के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।
खो-खो में लड़कियों की श्रेणी में झज्जर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जींद ने दूसरा और सोनीपत व फतेहाबाद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कों की श्रेणी में सोनीपत ने प्रथम, रोहतक ने दूसरा और कैथल व जींद ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Comments