Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम आवास योजनाओं को गति देने के लिए चलेगा अंगीकार 2025 अभियान: निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2025 Tags: , , , , ,

-सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही प्रशासन  का लक्ष्य

BOL PANIPAT ,16 सितंबर। नगर निगम पानीपत के सिटी मिशन मैनेजमेंट यूनिट की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अंगीकार 2025 अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर को आवास दिवस के अवसर पर शुरू होगा और 27 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को न केवल आवास योजना से जोड़ा जाएगा, बल्कि केंद्र सरकार की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी लाभ दिलवाने पर जोर रहेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति को छत उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की दर्जनों योजनाओं को एक मंच पर जोडक़र हर पात्र को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आवास मेले और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इन योजनाओं से जोड़े जाएंगे लाभार्थी

अंगीकार 2025 अभियान के तहत लाभार्थियों को निम्न योजनाओं से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।इनमे प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,पीएम स्वरोजगार व पीएम स्व निधि योजना,इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम, पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम आयुष्मान भारत योजना,पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना,पीएम मातृत्व वंदना योजना, पीएम जननी सुरक्षा योजना साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सफाई कर्मी और अन्य पात्र वर्गों को पीएम आवास योजना 2.0 से जोडऩे के विशेष प्रयास किए जाएंगे।
    निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने कहा कि इस विशेष अभियान के जरिए जिले में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोडक़र प्रधानमंत्री आवास योजना को और गति दी जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

Comments