गांव नूरवाला व इंदिरा विहार कॉलोनी में संपन्न हुआ विजय जैन की जनसंपर्क पदयात्रा का सातवां चरण.
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के वरिष्ठ भाजपा नेता भाई विजय जैन की जनसंपर्क पदयात्रा का सातवां चरण गांव नूरवाला व इंदिरा विहार कॉलोनी में संपन्न हुआ। लोगों ने विजय जैन का फूल मालाओं और पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। इस पदयात्रा में उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाई विजय जैन जिंदाबाद के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह पर लोगों ने पद यात्रियों के लिए चाय और जलपान की व्यवस्था की. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए भाई विजय जैन ने कहा कि मैं हर समय आपके सुख-दुख में खड़ा मिलूंगा और गरीब जनता के हकों की लड़ाई सदैव लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के दिशानिर्देशों पर मैं घर घर जाकर के लोगों की समस्याओं को सुनने का कार्य कर रहा हूं. इन समस्याओं को सरकार के माध्यम से हल करवाने का भी प्रयास करूंगा। जैन ने कहा है कि मैं व्यापार और कारोबार त्याग करके 24 घंटे गरीब जनता की भलाई के लिए कार्य करता रहूंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति मेरे दरवाजे से निराश होकर के ना लौटे। मैंने धरातल पर उतर कर देख लिया है कि गरीबी क्या होती है.
इस अवसर पर विजय बावा, हरीश बरेजा ,बनारसी बावा, अशोक मेहता, सरदार दर्शन सिंह, सरदार दारा सिंह, बिट्टू करसन,बालकिशन चावला, प्रदीप शर्मा ,शिवकुमार शर्मा ,बलराम कौशिक ,डॉक्टर सिताब सैनी ,आशु सैनी, श्रीभगवान हुड्डा, वजीर सिंह खरब, मास्टर मोहन लाल शर्मा, संजय मित्तल ,अनुज गर्ग, पूर्व सरपंच दर्शन लाल विधवा, पूर्व सरपंच अशोक डुमणा, धर्मेंद्र इंसा, ओमप्रकाश बठला,अरुण सिंह राणा , ठेकेदार डब्लू ,दर्शन पाल ,महेंद्र राजपूत, डिप्टी पाल ,अशोक कबीरपंथी, सरदार राजाराम ,धर्मवीर सैनी ,आदि लोग उपस्थित थे

Comments