Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हर गांव तक पहुंचे सामुदायिक मध्यस्थता योजना का लाभ: सीजेएम वर्षा शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 3, 2026 Tags: , , , , ,

-ग्रामीण स्तर पर न्याय को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

BOL PANIPAT , 3 फरवरी। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे आपसी विवादों के त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य  विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में हरियाणा कम्युनिटी मेडिएशन प्रोग्राम  को जिला पानीपत में प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत गांव सिवाह में स्थापित कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर एक सफल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्यरत है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वर्षा शर्मा ने मंगलवार को कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सरपंच और सचिवों को जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण जनता को सस्ता, सुलभ और वैकल्पिक न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छोटे विवादों को कोर्ट तक पहुँचने से पहले ही आपसी सहमति से सुलझाकर न केवल समाज में सौहार्द बढ़ाया जा रहा है, बल्कि न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों के बोझ को भी कम किया जा रहा है।

सीजेएम ने निर्देश दिए कि सरपंच गांव-गांव मुनादी कराकर ग्रामीणों को कम्युनिटी मेडिएशन योजना, बाल विवाह मुक्त पानीपत अभियान तथा बच्चों द्वारा फैलाई जा रही फेक न्यूज पर रोक को लेकर जागरूक करें। साथ ही लोगों को बताया जाए कि भ्रामक सूचनाएं फैलाना कानूनन अपराध है। इस अवसर पर बीडीपीओ शक्ति सिंह, शीतल, उप अधीक्षक सुरेश लाठर, सरपंच चिरंजीत,सरपंच मोनू के अलावा प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments