Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान ढूंढते हुए इनोवेटिव आइडिया साझा कर वैज्ञानिक प्रगति में अपना योगदान दे : डॉ. हितेश चंद शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 फरवरी। सोमवार को भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन के जन्म दिन के अवसर पर मनाया जाने वाला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को कुराड स्थिति राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में जिला विज्ञान विशेषज्ञ सह प्रवक्ता रसायन विज्ञान डॉ. हितेश चंद शर्मा की मौजूदगी में मनाया गया ।

डा शर्मा ने इस अवसर पर विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैश्विक उथल पुथल के दौरान विद्यार्थियों को विज्ञान शोध, इनोवेशन एवं आत्म निर्भर भारत के लिए आगे बढऩा चाहिए ताकि वे नए-नए शोध कर सकें और उनका प्रयोग आमजन की भलाई के लिए कर सकें। उन्होंने कहा कि विधार्थी घर समाज देश के सामने आने वाली चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान ढूंढते हुए इनोवेटिव आइडिया साझा कर वैज्ञानिक प्रगति में अपना योगदान दे।

इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान नारे का महत्व समझाते हुए कहा कि उक्त सभी देश की तरक्की  में सहायक है। विद्यार्थियो को विज्ञान का महत्व समझते हुए विज्ञान को आगे बढ़ाना है। इस अवसर अध्यापक संजय, अजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार अरुण,जितेंद्र मालिक आदि मौजूद रहे।

Comments