भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: डीसी
BOL PANIPAT , 21 सितम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी विभाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपने कार्यालयों में आमजन के लिए निर्धारित किए गए समय के दौरान उपस्थित रहें। सभी अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के साथ भद्रता के साथ पेश आए।
लोगों को दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं
डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं से संबंधित ऐसी औपचारिकताएं जो मुख्यालय स्तर पर लंबित है उन्हें पूरा करवाने के लिए भी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। ऐसे कार्य जिनका निवारण कार्यालय स्तर पर ही संभव है उनमें अनावश्यक देरी न करें यदि कोई कार्य कानूनी अचडऩ या तकनीकी दिक्कत के कारण संभव नहीं है तो इस बारे में स्थिति स्पष्ट करें। किसी भी आम नागरिक को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

Comments