आर्य कालेज व आर्य कन्या स्कूल में होगी सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना.
-मतगणना की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव
-मतगणना को लेकर लगाई जायेंगी 14 टेबल
-मतगणना के लिए केंद्र पर लगाये जायेंगे 8 सीसीटीवी कैमरे
BOL PANIPAT , 29 मई। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के आम चुनाव की मतगणना की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। जिन अधिकारियों की मतगणना के दौरान डयूटी लगाई गई है उनको मतगणना संबंधित जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा चुका है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के आम चुनाव की मतगणना को लेकर 14 प्लस टेबल लगाई जायेंगी। मतगणना केंद्रों पर 8 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। दो मतगणना आब्जर्वर व एक इंजीनियर की उपस्थित में ईवीएम से मतगणना होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मतगणना के दिन विधानसभा अनुसार हर टेबल पर एक माईग्रो आब्र्जवर जो (केंद्र) से होगा व इसमें एक काउंटिंग एसिस्टेंट और एक सुपरीडेंंट राज्य से होगा। उन्होंने बताया कि पानीपत ग्रामीण -24 की मतगणना के लिए आर्य कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल। पानीपत शहरी -25 के लिए आर्य पीजी कॉलेज के हाल के पीछे के स्थान का चयन किया गया है। इसराना -26 (एससी) आर्य पीजी कालेज स्पोर्टस काम्पलैक्स व समालखा -27 के लिए स्पोर्टस काम्पलैक्स 2 का चयन किया गया है।

Comments