Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


फसल अवशेष ना जलाए एवं एक हजार की अनुदान राशि को प्राप्त करे.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 30, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 अक्टूबर। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेष ना जलाए एवं हरियाणा सरकार द्वारा फसल अवशेष ना जलाने के लिए प्रति एकड दी जाने वाली एक हजार की अनुदान राशि को प्राप्त करे एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाली सभी स्कीमों का लाभ प्राप्त करे।
       उन्होंने बताया कि जिला पानीपत में धान कटाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यत: खण्ड पानीपत में लगभग 95 प्रतिशत,  समालखा में 50 प्रतिशत, बापौली में 50 प्रतिशत एवं मतलोडा ब्लॉक में 25-28 प्रतिशत कटाई हो चुकी है। पिछले वर्षों की फसल अवशेष जलाने की घटनाओं के दृष्टिगत ब्लॉक मतलौडा को अति संवेदनशील माना गया है।  सभी टीमें जिसमें कृषि, राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी मुख्यत:पीबी-1401 या मुच्छल की बची हुई कटाई पर ध्यान रखें, क्योंकि उपरोक्त किस्म पकने में सबसे ज्यादा समय लेती है एवं फसल की कटाई एवं गेहूँ की बिजाई के बीच की समय अवधि कम हो जाती है। जिससे किसान फसल अवशेष जलाने के कार्य को अंजाम देते हैं।
       कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपकृषि निदेशक डा0. आदित्य डबास द्वारा ग्राम स्तरीय प्लान तैयार किया गया है, जिसमें कम्बाईन द्वारा कटाई उपरांत बैलर द्वारा फसल अवशेष की गाठ बनाने के लिए लगभग 40 वैलरो की उपलब्धता भी करवाई गई है। इसके साथ अति अवेदनशील 20 गावों में ग्राम स्तर पर एक कर्मचारी की अलग से डयूटी लगाई गई है।

Comments