बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए 16 नवंबर को खुला दरबार
BOL PANIPAT ,14 नवंबर। बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए उपभोक्ता निवारण फोरम की अध्यक्षता में आगामी 16 नवंबर दिन बुधवार को बिजली घर स्थित गोहाना रोङ पर प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक खुला दरबार लगायेंगे।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बिजली सम्बंधी वही समस्याएं सुनी जांएगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नही हो रहा। ऐसे सभी उपभोक्ता इस दिन अपना आवेदन रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायत की सुनवाई उक्त बैठक में नही होगी। उन्होंने आम-जन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बिजली सबंधी कोई शिकायत है वे इस दिन अपनी शिकायत का शीघ्र निवारण करवा सकते हैं।

Comments