सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने धरना लगाया
BOL PANIPAT : 18 नवम्बर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने धरना लगाया और उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता कामरेड मामचंद सैनी ने की और संचालन सीपीआई के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया।
सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश भर में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर सामाजिक अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं,देश के हर जिले में कोई ना कोई युवक या युवती सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन सुसाइड नोट होने के बावजूद सख्त कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती करके रह जाता है। जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि एस सी सब प्लान का पैसा दलित समाज के विकास कार्यों में नही लगाया जाता। मनरेगा का बजट हर वर्ष घटाया जा रहा है जबकि मनरेगा का दायरा शहरों में भी बढ़ाया जाना चाहिए। वरिष्ठ कर्मचारी नेता कामरेड मंगल सिंह दिलावरी, मामचंद सैनी, भूपेन्द्र कश्यप ने भी सम्बोधित किया।प्रदर्शन उपरांत महासचिव राष्ट्रपति जी के नाम उपायुक्त को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
धरने पर जितेन्द्र पाल सैनी, सेवा सिंह मलिक, रामबीर कश्यप, ओम प्रकाश, सन्नोवर राणा, रुपेश सैनी, नन्हा राम काबडी,जुनेब राणा, कृष्ण गिरी, जयपाल कश्यप, राम सिंह, साहबाद राणा , सतीश कुमार यादव,भूपेन्द्र कश्यप, मोहम्मद असलम,भुललण , ओमप्रकाश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments