Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


5 करोङ की लागत से शहरी विधानसभा में श्मशान घाटों का होगा जीर्णोद्धार

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 24, 2022 Tags: , , , ,

निकाय मंत्री से विधायक प्रमोद विज ने की माँग

BOL PANIPAT : पानीपत शहर में लगभग 5 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पानीपत शहरी विधानसभा के अंतर्गत शहर के अलग अलग हिस्सों में शहरी विधायक प्रमोद विज के प्रयासों से अंतिम संस्कार हेतु 8 श्मशान घाटों का कायाकल्प होगा | इस कार्य के अंतर्गत श्मशान घाटों कि चारदिवारी का नवनिर्माण, प्रवेश द्वार, धूप-बरसात से बचने के लिए शेड, बैठने के लिए कुर्सियां, पीने के लिए स्वच्छ जल, कूड़ेदान, शौचालय और बिजली की उत्तम व्यवस्था की जाएगी ,एवं लकड़ी रखने के लिये शेड की व्यवस्था की माँग की है

इन श्मशान घाटों का होगा जीर्णोधार –

वार्ड 10 में 25 लाख रूपये की लागत से वाल्मीकि श्मशान घाट और 1 करोड़ रुपये की लागत से हैदराबादी श्मशान घाट का निर्माण होगा |
वार्ड 13 में रविदास मोहल्ला चांदनी बाग में 25 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि श्मशान घाट का निर्माण होगा
वार्ड 15 किशनपुरा में 1 करोड़ की लागत से शिवपुरी निर्माण होगा
वार्ड 21 असंध रोड नाहर के पास इस कार्य पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आएगी|
वार्ड 26 असंध पुल के नीचे 25 लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा और इसी वार्ड में लघु सचिवालय के पास श्मशान घाट के जीर्णोद्धार पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे
ट्रक यूनियन के पास 20 लाख रुपये की राशि से श्मशान घाट के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे

विधायक विज ने कुछ दिनों पहले शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मुलाकात कर श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार के लिए अपनी योजना सौपी है एवं जीर्णोद्धार राशि की माँग की है.

विधायक विज ने बातचीत में बताया कि उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री से पानीपत शहरी विधानसभा में स्थित शिवपुरीयो के जीर्णोद्धार की राशि हेतु पत्राचार के माध्यम से माँग की है एवं जीर्णोद्धार की योजना को अवगत कराया है जल्द ही उम्मीद है मंत्री डॉ कमल गुप्ता मांगों पर स्वीकृति देंगे एवं इनका जीर्णोद्धार होगा

Comments