Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


कामरेड मुरली कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 28, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :28 फरवरी 2022 आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग सीपीआई के वरिष्ठ नेता कामरेड मुरली कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने राज्य में पार्टी की गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। उन्होने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज रुस व यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध हो रहा है जिसमें दोनों ओर से जानी नुकसान हो रहा है, युद्ध किसी समस्या का समाधान नही है। कामरेड कश्यप ने कहा कि आज युद्ध की नही शांति की जरुरत है,इसलिए लडा़ई बंद करके बातचीत द्वारा समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने भारत सरकार से युक्रेन में फंसे छात्रों सहित अन्य नागरिकों को वापस लाने के लिए व्यापक एवं ठोस कदम उठाने की अपील की।
बैठक में चार लैबर कोड वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र को कारपोरेट घरानों को बेचने के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की 28 – 29 मार्च 2022 की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए उचित तैयारियों पर जोर दिया गया ।

बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता बढाने पर जोर देते हुए 31 मई तक सभी जिला सम्मेलन आयोजित करने और जून के अंत में पानीपत में सीपीआई का राज्य सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी ने खेत मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बी के एम यू द्वारा 15 मार्च को जिला स्तर पर किये जा रहे प्रदर्शन को सार्थक समर्थन करते हुए अपने तमाम खेत मजदूर कार्यकर्ताओं को इन प्रदर्शनों में शामिल होने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्य में चल रहे आशा वर्कर, आंगनवाडी़ सहित स्कीम वर्करों एवं कर्मचारियों द्वारा पुरानी पैंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया गया और सरकार से अपील की गई कि संघर्ष चला रहे वर्गों की मांगों पर सौहार्दपूर्ण रव्वैया अपनाए। बैठक में सत्येन्द्र गिरि, रुप सिंह, माम चंद सैनी, सतपाल बैनीवाल, एम सी बासिया,आर एन सिंह, मुरली कुमार, प्रेम सिंह, राम रतन एडवोकेट, पवन कुमार सैनी ,बीर सिंह आदि ने विचार विमर्श में भाग लिया ।

Comments