Wednesday, August 12, 2026
Newspaper and Magzine


तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा सचिवालय परिसर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 12, 2026 Tags: , , , , , ,

उपायुक्त के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, एसपी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और सैंकड़ों कर्मचारियों ने लिया तिरंगा यात्रा में भाग।

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: डीसी

देशभक्ति के गीतों से गूंजा पानीपत, शहीद स्मारक पर श्रद्धा के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा

तिरंगे के सम्मान में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया एकता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प।

BOL PANIPAT , 12 अगस्त। प्रशासन की ओर से बुधवार दोपहर पानीपत में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में एसपी भूपेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश, जुनून और उत्साह के साथ शामिल हुए। लोक निर्माण विश्राम गृह से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिला सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई।

    शहीद स्मारक पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। डीजे के माध्यम से बज रहे देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंजता रहा और अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे। मार्ग में लोगों ने भी तिरंगा यात्रा को उत्सुकता और उत्साह के साथ देखा।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा राष्ट्र निर्माण में पूरी निष्ठा के साथ अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और कर्तव्य है।

    पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया है। तिरंगा देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करते हुए हमें देश की सुरक्षा, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए।

यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए यातायात को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया गया और जीटी रोड से गुजरने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया। पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। तिरंगे के साथ कदमताल करते अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल,   निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएचओ संदीप, डीडीए बलवंत सहारण, डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, योगेश शर्मा, जीएसटी विभाग के डीईटीसी गौरव चहल, डीईटीसीर्ई (एक्साइज) सार्थक कोहली,ई योगेश भारद्वाज, योगिंदर मान, अमित दहिया, टीआई विनय लाठवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply