हरियाणा प्रदेश की संस्कृति का समागम है कल्चरल फ़ेस्ट- डाक्टर पंकज यादव।
BOL PANIPAT : 30 अगस्त–शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा डाक्टर एम के के आर्य पब्लिक स्कूल मॉडल टाऊन पानीपत में सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए शुक्रवार को सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। जिला स्तरीय कल्चरल फ़ेस्ट में दूसरे दिन कक्षा नौवीं से बारहवीं के 535 बच्चों ने भाग लिया। सभी विजेता व प्रतिभागियों को एडीसी डाक्टर पंकज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीईओ पानीपत राकेश बूरा व डीईईओ पानीपत सुभाष चंद्र भारद्वाज ने की।
इस समापन समारोह को संबोधित करते हुए एडीसी डाक्टर पंकज यादव ने कहा कि सांस्कृतिक उत्सव से बच्चों को बेहतर सीखने का मौक़ा मिलता है। इन कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और यही बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं जो दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। हम सब को इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आना चाहिए और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। सरकारी स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से हरियाणा प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति की झलक से सबका मन मोह लिया। डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा बच्चों में शिक्षा के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से सर्वांगीण विकास होता है। डीईईओ सुभाषचन्द्र भारद्वाज ने बताया कि सरकारी स्कूलों के छात्र अपनी प्रतिभा को तराश रहें हैं। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की बात कही ताकि बच्चों का मनोबल बढ़ सके। ओवर आल इंचार्ज बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न विधाओं एकल नृत्य, समूह नृत्य, लघु नाटिका व रागनी के विजेता बच्चों ने भाग लिया। जिला कॉर्डिनेटर विपिन कुंडू व प्रदीप मलिक ने बताया कि कल्चरल फ़ेस्ट के माध्यम से बच्चे हरियाणा प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू होने का मौक़ा मिलेगा। मंच संचालन अमिता सिंह, किरण बाला, रणदीप मान, रवींद्र कुमार, सोमपाल, पीबी मिश्रा ने किया। सजावट टीम ने सराहनीय कार्य किया। निर्णायक मंडल में प्रियंका कौशिक, सीमा गोंधी, बबलू प्रजापत, दीपक, रीटा, शोभा आर्य, मेघा, शिखा ने भूमिका अदा की। इस अवसर पर बीईओ मतलौडा मनीष गुप्ता, बीईओ बापौली कृष्णा खत्री, बीआरसी पानीपत बिक्रम सहरावत, बिजेंद्र नरवाल, अनिता गर्ग, प्राचार्य मीनू चौधरी, सुमन मोर, सुमित्रा सांगवान, सरला मलिक, प्रतिमा शर्मा, बिंदिया, पवन आर्य, सुरेंद्र कादियान, सुमेर सिंह, अनिल कुमार, रविंद्र डिकाडला, मीनाक्षी, अजेंद्र कुंडू, संजीव शास्त्री, सुरेंद्र राठी, शक्तिधर, सुनील मलिक व मुकेश बोस मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम।
जिला संयोजक विपिन कुंडू व प्रदीप मलिक ने बताया कि जिला स्तरीय कल्चरल फ़ेस्ट पानीपत में कक्षा नौवीं से बारहवीं में समूह लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा द्वितीय व राजकीय स्कूल आरोही छाजपुर कलाँ तृतीय स्थान पर रहे। एकल लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, आरोही स्कूल छाजपुर कलाँ द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल मतलौडा तृतीय स्थान प्राप्त किया। रागनी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय स्कूल रेर कलाँ द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल इसराना तृतीय स्थान पर रहे। लघु नाटिका में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पानीपत प्रथम, राजकीय स्कूल बड़ौली द्वितीय, राजकीय कन्या स्कूल नोहरा तृतीय रहे।

Comments