खोये हुए 52 मोबाइल फोन को साईबर सेल पानीपत पुलिस की टीम ने किया ट्रेस
BOL PANIPAT : 23 अप्रैल 2022, आमजन के खोये हुए 52 मोबाइल फोन को साईबर सेल, पानीपत पुलिस की टीम ने किया ट्रेस, वारसन को सौंपे गए मोबाइल । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने सौपें मोबाइल, ट्रेस किये गए 52 मोबाइलों की कीमत करीब 8 लाख 21 हजार रूपये के लगभग है । गुम हुए मोबाइल फोन पाकर वारसन के चेहरे पर छाई खुशी, पानीपत पुलिस का किया आभार व्यक्त ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्ग दर्शन में कार्य करते हुये साईबर सेल प्रभारी सब-इंस्पेक्टर होशियार सिंह एंव उनकी टीम ने लाखों रूपयें की कीमत के गुम हुए 52 मोबाइल फोन को ट्रेस करते हुये बरामद किया है । वारसन को आज कार्यालय में बुलाकर बरामद मोबाइलों को सौंपा गया। मोबाइल फोन पाने वाले लोगों ने खोए फोन की शिकायत हर समय पोर्टल व साइबर सेल में की हुई थी और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि साइबर सेल पुलिस उनके फोन जरूर खोज निकालेगी। बरामद मोबाइल अलग-अलग कम्पनी के थे, इसमें 8 हजार से लेकर 86 हजार रूपये कीमत तक के मोबाईल फोन शामिल है। सभी मोबाइल कि कीमत अगर जोड़ी जाए तो करीब साढ़े 8 लाख 21 हजार रूपये के लगभग बनती है। खोये हुये मोबाइल पाकर मालिकों के चेहेरे पर खुशी छलक पड़ी तथा उन्होनें पुलिस द्वारा उनके खोये हुये मोबाईल बरामद कर सौंपने पर पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इससे पहले भी पानीपत साईबर सेल पुलिस टीम द्वारा काफी लोगो के खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर वारसानों को सौंपे जा चुका है। अतिरिक्त पुलिस पूजा वशिष्ट ने कहा कि साइबर सेल जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है । किसी के साथ भी अगर साइबर क्राइम संबंधी कोई घटना घटीत होती है तो पीड़ित साइबर पुलिस को तुरंत शिकायत दे । उन्होंने कहा कि केस दर्ज करने के साथ ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी ।

Comments