Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर से भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद : आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने रविवार की साय मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर पर बम पटाखे बेच रहे युवक को भारी मात्रा में बम पटाखों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप के रूप में हुई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मवीर खर्ब ने बताया रविवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान फतेहपुरी चौक पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नरेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी जवाहर नगर तहसील कैंप अपने घर में अवैध रूप से पटाखे बेच रहा है। पुलिस टीम ने नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने उपरांत उनकी मौजूदगी में तहसील कैंप के जवाहर नगर में नरेश के मकान पर दबिस दे भारी मात्रा में बम पटाखें बरामद किये। इनमें अनार बम, राकेट, फुलझड़ी, चक्करी, बिजली बम,कलर फलावर शाट बम सहित विभन्न ब्रांड के नाम से अंकित बम पटाखों के पैकेट बरामद किये गए। मौके पर आरोपी नरेश से पटाखे बेचने से संबधित लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नही मिला। बरामद पटाखों को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी नरेश के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्सपलोसिव एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments